अखिलेश यादव ने कहा कि वह एन फॉर न्यूज़ पढ़ाएंगे। उन्होंने भाजपा पर शिक्षा छीनने का आरोप लगाया।
संभल: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर यूपी में पीडीए पाठशाला अभियान शुरू किया गया। अब इस पाठशाला में बच्चों को ए फॉर अखिलेश बी फॉर बाबा साहब, एम फॉर मुलायम सिंह और डी फॉर डिंपल पढ़ाया गया।
संभल में सपा नेता समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य और पूर्व ज़िला अध्यक्ष फिरोज खान ने पीडीए पाठशाला शुरू की जिसमें बच्चों को राजनैतिक पाठ पढ़ाया गया।
फ़िरोज़ ख़ान ने अपने पक्का बाग स्थित निजी कार्यालय को क्लासरूम बना दिया और यहां बच्चों को क्लास में बच्चों को राजनीति का खास सबक पढ़ाया गया, वो भी रचनात्मक अंदाज़ में।
सपा नेता फ़िरोज़ ख़ान ने इस पीडीए पाठशाला में बच्चों को ए फोर अखिलेश, आज़म, बी फोर बाबा साहब और एम फोर मुलायम सिंह पढ़ाते हुए नज़र आये।
सपा नेता के ऑफिस में चली इस पाठशाला पीडीए के बोर्ड लगाए गए। साथ ही गांव से शिक्षा से वंचित एक-एक बच्चों को एकत्रित किया गया। और फिर पढ़ाया गया:-
अ से अनार रोज तुम खाओ, अखिलेश यादव को वापस लाओ!
आ से आम का पेड़ लगाओ, आज़म खान को छुड़ाओ!
“इ से इमली होती खट्टी, बीजेपी की सत्ता से छुट्टी!
बीजेपी को बताया गया – बी से बड़ी जैसे झूठी, पी से पार्टी। इस पाठशाला के ज़रिए बच्चों ने स्कूल मर्जर और सरकार की नीतियों का विरोध किया।
इससे जुड़ा सवाल जब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं N फॉर न्यूज पढ़ाऊंगा। इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पाठशाला बंद क्यों हुई, आप (भाजपा सरकार) शिक्षा को क्यों छीन रहे हैं? देश में शिक्षा के अधिकार का कानून है।
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

