नकल निकालने के नाम पर 2400 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
रामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सूबे में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की बात करते रहते हों लेकिन जमीनी हकीकत ठीक इसके उलट ही नजर आती है। रिश्वत लेने से जुड़ा एक मामला जनपद रामपुर में उस समय देखने को मिला जब पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने तहसील मे तैनात नायब नाजिर को 24 सौ रुपए की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर जनपद की तहसील टांडा क्षेत्र निवासी राम सिंह के द्वारा आवासीय आवंटन से जुड़ी पत्रावली की नकल के आवेदन की अर्जी यहां की तहसील में तैनात नायब नाजिर यूनुस खान के यहां पर लगाई गई थी। जिस पर नायब नाजिर के द्वारा नकल के बदले आवेदनकर्ता से कुछ सुविधा शुल्क की डिमांड रख दी गई। इसी के बाद पीड़ित ने मुरादाबाद पहुंचकर सारे प्रकरण की जानकारी एंटी करप्शन के अधिकारियों को दी। बस यहीं से खेल शुरू हुआ और टीम की मौजूदगी में तय वक्त पर नायब नाजिर यूनुस खान ने शिकायतकर्ता राम सिंह से रिश्वत के रूप में 24 सौ रुपए ले लिए। उसके इसी कृत्य के दौरान एंटी करप्शन की टीम के द्वारा रंगे हाथों रिश्वत की रकम सहित उसे दबोच लिया गया।
शिकायतकर्ता राम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया,”मामला यह था मुझे एक नकल चाहिए थी एक पत्रावली की… वह आवासीय आवंटन पत्रावली थी। अक्टूबर माह में मैंने आवेदन किया था नकल का, आवेदन देने के बाद अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 में आकर नकल तैयार हुई है, उसके बाद मैंने कहा की नकल तैयार हो गई दे दीजिए मुझे, तो उन्होंने कहा कि खर्चा दे… मैंने कहा कि कितना खर्चा चाहिए तो उन्होंने कहा कि ₹2400 चाहिए तो मैंने कहा कि ₹2400 क्यों चाहिए नकल तो एक ही है तो बोले इसमें पेज 12 हैं इसलिए ₹2400 चाहिए, दोगे तो नकल दूंगा। तो वहां फिर मैं टालकर चला गया… मेरे पास पैसे नहीं है इस समय मैं फिर किसी दिन आता हूं। फिर इन्होंने मुझे फोन करा तो मैं आया तो मैंने कहा कि मेरे पास पैसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है मैं ले लूंगा आपसे नकल और कल मैं फिर तहसील आया तो मुझसे बोले नकल लेने नहीं आए तो मैंने कहा कि पैसों की व्यवस्था नहीं है मैं कल आऊंगा, तो मैं कल आज ऐसे आया। मैंने इसकी शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम से करी थी, लिखित में देकर आया था शिकायत 8 जून को और आज एंटी करप्शन ने गिरफ्तार किया। मैं चाहता हूं ऐसे जितने भ्रष्टाचारी हैं उन पर लगाम लगनी चाहिए और इन पर कार्रवाई हो।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

