अक्सर हम अफगानिस्तान में लोगों को तालिबान द्वारा वहशियाना तरीके से सजा देते हुए सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश भी इन मामलों में अफ़ग़ानिस्तान से पीछे नहीं है। यहाँ के जनपद रामपुर में एक युवक और युवती को आपस में बात करना इतना भारी पड़ गया कि लोगों ने शक के आधार पर दोनों को घेर कर अलग-अलग पेड़ों में बांध दिया और फिर इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए तालिबानी सजा दे डाली।
Globaltoday.in | शहबाज़ मलिक | रामपुर
स्टोरी हाईलाइट्स
- यूपी के रामपुर में तालिबानी सजा का वीडियो वायरल
- युवक और युवती को अलग-अलग पेड़ों से बांधकर पीटा
हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 लोगो को पुलिस ने गिरफ़्तार भी कर लिया है।
जनपद रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में क़ौसर अली नाम के एक युवक की खेती की जमीन है जबकि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहता है। एक सप्ताह पहले वह अपने खेत पर आया हुआ था, शाम ढल चुकी थी। इस बीच गांव के रास्ते पर उसकी मुलाकात वहीं की एक युवती से हो गई। दोनों को आपस में बातें करता देख गांव के कुछ लोग उत्तेजित हो गए और लोगों की भीड़ ने दोनों युवक युवती को शक के आधार पर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को रस्सी की मदद से अलग-अलग पेड़ों से बांध दिया गया।
दे डाली तालिबानी सज़ा
यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ लोगों की भीड़ में दोनों युवक और युवती को इंसानियत की परवाह ना करते हुए जमकर मारना पीटना शुरू कर दिया। दोनों चिल्लाते रहे लेकिन किसी को भी उन पर जरा भी रहम नहीं आया। बाद में यह सारी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले में पांच नामजद सहित कुल 19 पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक क़ौसर अली पुत्र नन्हें निवासी लांबा खेड़ा थाना कोतवाली रुद्रपुर उत्तराखंड ने थाना बिलासपुर पर आकर तहरीर दी के दिनांक 17 सितंबर को शाम को 7:00 बजे थाना बिलासपुर के अहमदाबाद गांव में आ रहा था अहमदाबाद में उसकी कुछ जमीन निजी है और कुछ जमीन उसने ठेके पर ले रखी है रास्ते में सलीम जहां नामक महिला मिली वे उस से बातें करने लगा तभी वहां पर सलीम जहां के जेठ और परिजन आ गए उन्हें यह शक हुआ कि सलीम जहां और कासर अली के बीच अवैध संबंध है इस वजह से उन्होंने सलीम जहां और कासर अली के साथ मारपीट की। इस संबंध में कासर अली की तहरीर पर थाना बिलासपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है। और मारपीट करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो अन्य लोग हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

