हैंडपंप ठीक कर रहे तीन लोग हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में एक ख़राब नल को सही करते वक़्त नल का सरिया हाइटेंशन को छू जाने से सरिये में करेंट आ गया जिससे तीन लोग झुलस गए। दो की इलाज के दौरान ही मौत हो गयी।
यह दिल दहला देने वाला हादसा सम्भल के बनियाठेर के गाँव अहमदनगर में हुआ है।
दरअसल एक खराब नल को ठीक कराने के लिए ग्रहस्वामी ने मज़दूर बुलाया था। मज़दूर और घर के लोग मिलकर नल को उखाड़ रहे थे। इस दौरान नल का सरिया ऊपर जा रही 11000 वोल्ट की लाइन से छू गया।
करेंट की चपेट में आकर मजदूर और ग्रहस्वामी का रिश्तेदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज को पंवासा सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल सम्भल रैफर कर दिया।
इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि ग्रहस्वामी का पुत्र जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

