Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन शुरू हो गया है।
अकेले संभल जिले में ही 3 दिन के भीतर बदमाशों के साथ यह दूसरी मुठभेड़ हुई है।
असमोली थाना पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे बदमाशों को गोली लगी हैं जिनको पुलिस ने घायल हालत में गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।
वहीं बदमाशो की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से लूटी गई एक मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी और एसपी व सीओ कई थानों के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फरार बदमाशों की तलाश इलाके में कोंबिंग शुरू करा दी गई है।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

