तब्लीग़ी जमात और दारुल उलूम पर पाबंदी नहीं लगाई तो भारत भी अफ़ग़ानिस्तान जैसा होगा: प्रवीण तोगड़िया

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया (Praveen Togadiya) ने एक बयां देते हुए कहा है कि अगर से रहते तब्लीग़ी जमात (Tablighi Jamaat) पर रोक नहीं लगी तो देश में अफ़ग़ानिस्तान(Afghanistan) जैसे हालात हो जाएंगे।

सम्भल पहुंचे प्रवीण तोगड़िया(Praveen Togadia) ने तब्लीग़ी जमात के साथ ही जमीयमत ए उलेमा हिंद और दारुल उलूम देवबंद पर भी फौरन पाबंदी लगाने की मांग की है। तोगड़िया ने कहा कि प्रतिबंध नहीं लगा तो आने वाले दिनों में गृह युद्ध जैसे हालात होंगे।

यह हिंदुत्व की विजय

उन्होंने कहा कि पहले पहले धर्म निरपेक्ष दिखने की स्पर्धा थी। लेकिन अब मैं हिंदू, मैं हिंदू की स्पर्धा हो रही है, सब हिंदुत्व की बात कर रहे हैं। यह हिंदुत्व की विजय है।

भारत अफ़ग़ानिस्तान बन जायेगा

तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए वरना भारत में हिंदू अल्पसंख्यक होकर भारत अफगानिस्तान बना जाएगा। उन्होंने कहा सम्भल, मेरठ, मुरादाबाद और बिजनौर को यदि अफगानिस्तान नहीं बनाना है तो 2 से ज्यादा बच्चे और प्रतिबंध लगाने का केंद्र सरकार कानून बनाए।

मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की मांग

प्रवीण तोगड़िया ने बिना नाम लिए राजनीतिक पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब एक क्विंटल गेहूं के बदले में 10 ग्राम सोना आता था। लेकिन आज सोने के दाम 50 हजार हैं और गेहूं पांच हजार में भी नहीं बिक पाता। उन्होंने मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की भी मांग रखी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...

शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी की महिंद्रा KUV 100 बरामद, वारदात में प्रयुक्त...