नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज़ गंज में 21 जून 2026 को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया, जिसका विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखा गया। कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे दीप-प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ आरंभ हुआ और विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कई गणमान्य अतिथियों ने इसमें भाग लिया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि के रूप में केवीएस आयुक्त विकास गुप्ता (IAS) मौजूद रहे। उनके साथ दोनों अपर आयुक्त दीपेश गहलोत (ISS) और चंदना मंडल, संयुक्त आयुक्त सत्य नारायण गुलिया, सोमित श्रीवास्तव, नगेंद्र गोयल, नीलम व ओएसडी डिफेन्स कर्नल दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। केंद्रीय विद्यालय दिल्ली संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र और सहायक आयुक्त घनश्याम पांडे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
उपायुक्त वरुण मित्र ने स्वागत भाषण में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए दैनिक जीवन में योगाभ्यास की अनिवार्यता पर ज़ोर दिया और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के समापन पर ‘ओम शांति’ के मंत्रों ने कार्यक्रम में शांति का भाव जगाया।
आयुक्त विकास गुप्ता ने 12 वर्षों में प्रयुक्त योग दिवस के ध्येय-वाक्यों को आधुनिक जीवन से जोड़ते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने “कर्मसु कौशलम्” और चित्त-वृत्तिनिरोध के संदर्भ में योग की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्राचार्य विवेक यादव ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समुदाय में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जीवनशैली में स्वस्थ्य विकल्पों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम शुभकामनाओं और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ समाप्त हुआ।
- ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

