रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीत ली है। RCB ने 18 साल के इतिहास में पहली बार IPL का खिताब जीता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर IPL 2025 ट्रॉफी जीत ली है। IPL के 18 सालों के इतिहास में आरसीबी(RCB) पहली बार चैंपियन बनी है। यह पहली बार है जब अहमदाबाद में कोई आईपीएल फाइनल खेला गया हो और पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती हो। RCB ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी।
पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य मिला था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने पंजाब ने ओपनिंग में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह को मैदान में उतारा। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन प्रियांश 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिल साल्ट ने गजब का कैच लपक कर प्रियांश को पवेलियन भेजा था। पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया था, लेकिन अगले 26 रन के भीतर पंजाब ने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।
इस महत्वपूर्ण मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 1 रन बना पाए। देखते-देखते पंजाब ने 98 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। नेहल वाढ़ेरा और शशांक सिंह ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाते हुए मिलकर 38 रन जोड़े, लेकिन एक बार विकेटों का पतझड़ शुरू होने के बाद जैसे पंजाब के हाथ से मैच फिसलता ही चला गया। पंजाब ने महज 9 विकेट के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे।
प्रियांश आर्य ने 19 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे। इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान भी प्रियांश आर्य ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। प्रियांश अब डेब्यू आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

