इजराइल पर ईरान के हमले के बाद सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनेई ने ट्वीट किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ईरान ने इजराइल पर हमला कर 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने इस्फ़हान, तबरीज़, खोर्रमाबाद, करज और अरक से इज़राइल की ओर 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसके बाद कब्जे वाले येरुशलम सहित पूरे इज़राइल में सायरन बजने लगे।
मिसाइल हमलों के बाद इजराइलियों ने बंकरों में शरण ली।
इज़रायली मीडिया के अनुसार, तेल अवीव और शेरोन में रॉकेटों की सूचना मिली है और इज़रायली एम्बुलेंस सेवाओं ने 2 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
इज़रायली एम्बुलेंस सेवाओं ने कहा कि मिसाइल हमलों के दौरान आश्रयों तक पहुंचने की हड़बड़ी में कई लोग घायल हो गए और उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई।
इजराइली मीडिया ने कहा कि इजराइल का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया और हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों को निकाल लिया गया। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, ईरान ने मिसाइल हमलों में इजराइल के F-35 फाइटर जेट्स के बेस निवाटोम एयर बेस को निशाना बनाया।

इजराइल पर हमले के बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने ट्वीट किया जो वायरल हो गया. खामेनेई के आधिकारिक अकाउंट पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से बनाई गई मिसाइलों की तस्वीर पोस्ट की गई और उस पर लिखा गया ‘नस्र मिन अल्लाह वा फतेह ग़रीब’ जिसका मतलब है कि अल्लाह की मदद और जीत क़रीब है।
- अखिलेश के आह्वान पर मुरादाबाद में सपा का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च के दौरान पुतला फूंका

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- यूनानी चिकित्सा का खोया सम्मान बहाल करने के लिए की जाएगी हरसंभव कोशिश: मुश्ताक खादीवाला

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया, नरेला ले जाकर छोड़ा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

