इज़राइल का गाज़ा जा रहे फ्रीडम फ्लोटिला पर हमला, 3 जहाज़ जब्त किए

Date:

इज़राइली नौसेना ने गाजा की ओर जा रहे फ्रीडम फ्लोटिला पर हमला कर 3 जहाज जब्त किए। जानें पूरी घटना, आयोजकों के दावे और इज़रायली विदेश मंत्रालय के बयान के बारे में।

इज़राइल और गाज़ा के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इज़रायली नौसेना ने गाज़ा की ओर सहायता सामग्री लेकर जा रहे फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन के जहाज़ों पर समुद्र में हमला किया और इनमें से तीन जहाज़ों को जब्त कर लिया।

विदेशी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, यह हमला उस समय किया गया जब सहायता से भरे जहाज़ गाज़ा तट से लगभग 120 समुद्री मील दूर थे। बताया गया है कि यह जहाज़ इज़रायली नाकाबंदी तोड़कर मानवीय सहायता पहुँचाने के मिशन पर निकले थे।

https://twitter.com/anadoluagency/status/1975766044183830923

फ्लोटिला आयोजकों ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि “इज़राइल ने हमारे नौसैनिक काफिले पर गाज़ा से लगभग 120 समुद्री मील पहले हमला किया है। वर्तमान में कम से कम तीन नौकाओं पर कब्ज़ा किया गया है, जबकि इज़रायली अधिकारियों ने ज़्यादातर लाइव प्रसारण बंद कर दिए हैं।”

इज़रायली विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि फ्रीडम फ्लोटिला की सभी नावें और उन पर सवार लोग सुरक्षित हैं। मंत्रालय के अनुसार, नावों पर मौजूद सभी यात्रियों को इज़रायली बंदरगाह पर पहुँचाया गया है और उन्हें जल्द ही उनके देशों को वापस भेज दिया जाएगा।

यह पहली बार नहीं है जब इज़राइल ने सहायता ले जाने वाले जहाज़ों को निशाना बनाया हो। कुछ ही दिन पहले इज़रायली सेना ने “ग्लोबल सामूद” नामक बेड़े को रोका था और उसमें सवार 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। रिपोर्टों के मुताबिक, उनमें से ज़्यादातर लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया, जिनमें पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर मुश्ताक अहमद भी शामिल हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

रामपुर, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और...

आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के...

National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

In today’s fast-paced digital era, the media and communication...

ईरान की दो टूक: मांगें पूरी होने तक अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगी जंग

ईरानी संसद अध्यक्ष ने अमेरिका को चेताया; कहा- न...