जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। शिगेरू इशिबा ने यह फैसला पार्टी में संभावित विभाजन को रोकने के लिए लिया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष से भी कम रहा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब जुलाई के चुनावों में एलडीपी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ सप्ताह पहले इशिबा ने पार्टी छोड़ने की योजनाओं को खारिज किया था, लेकिन चुनावी हार के बाद पार्टी में उनके खिलाफ आवाजें तेज होती गईं।
प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अक्टूबर 2024 में जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन चुनाव के बाद एलडीपी संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो बैठी, जिससे सरकार की नीतियों को लागू करना कठिन हो गया। इस राजनीतिक अस्थिरता के बीच पार्टी के दक्षिणपंथी नेताओं ने उनसे पद छोड़ने की मांग भी की। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री को चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
रिपोर्टों के मुताबिक, जापान के कृषि मंत्री ने 6 जुलाई को शिगेरू इशिबा से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी थी। अब एलडीपी 8 सितंबर को नेतृत्व के चुनाव के लिए तैयारी कर रही है, जिसमें नए प्रधानमंत्री के चयन की संभावना है।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

- प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना; व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर रहेगा जोर

- ब्राजील: रियो डी जनेरियो के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश, जलने से पायलट समेत 4 लोगों की मौत

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- शिप MV Golden Leo पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, सरकार ने जताया कड़ा ऐतराज

- वैश्विक बाजार में मंदी: कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी गिरावट

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

