Globaltoday.in | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur)में दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को होगी। चुनाव को शांति पूर्वक कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से कमर कस चुका है। कई पर्यवेक्षक के अलावा डीएम व एसपी के कंधो पर इसकी जिम्मेदारी है। चुनावों में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम के अलावा अन्य सामग्री को भी एक्टिव मोड पर रखा जाने लगा है। वहीं इसे लेकर ट्रेनिंग दिए जाने के लिए देश भर में चर्चा का केंद्र बनी सांसद आजम खान(Azam Khan) के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के स्टेडियम को अधिकृत किया गया है। बाकायदा ट्रेनिंग को लेकर स्थानीय स्तर पर तारीखें घोषित की गई हैं और चुनावी खाका भी तैयार कर लिया गया है।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया,” कई स्थानों पर हमने अधिकरण किया है क्योंकि बड़ी संख्या में फोर्स यहां पर आएगी और जो हमारे सीआरपीएफ कि जो फोर्सेस हैं तो उनको रोकने के लिए स्पेस चाहिए होता है तो जहां पर हमारे यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्टेडियम बताया गया था हमको तो उसको भी अधिग्रहण किया है। हमने इसके अलावा कई हमारे ऐसे विद्यालय महाविद्यालय हैं जहां पर फोर्स के रूप के इंतजाम किए हैं तो चूँकि पूरे 6 – 7 फेस में इलेक्शन कराने के लिए उनको अलग-अलग जनपदों में फोर्स को जाना होता है तो उनके लिए अच्छा माहौल यहां पर दे पाए तो इसके लिए पूरे प्रयास होते हैं और अच्छे से इलेक्शन कराएंगे।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

