दिल्ली के इंद्रलोक में जुमे के रोज़ सड़क पर नमाज पढ़ रहे नमाजियों को पुलिस द्वारा लात मारने का मामला शांत होने के नाम नहीं ले रहा है। यूपी के संभल से दिवंगत सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते और सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने भी इस शर्मसार घटना को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।
जियाउर्रहमान बर्क ने कहा नमाजियों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर बीजेपी पर ग़ुस्सा निकाला और पुलिसवालों के व्यवहार को शर्मनाक बताया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी न सिर्फ सस्पेंड करना चाहिए बल्कि उसकी सेवाएं ही खत्म कर देनी चाहियें।
जूनियर बर्क ने दिल्ली में नमाजियों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को उन मुस्लिमों का अपमान बताया है जिन्होंने देश कि आजादी में अपना योगदान दिया था।
सपा विधायक ने इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस मामले में कोर्ट केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी करे, क्यूँकि चुनाव आ गए हैं… क्या उन्हें देखते हुए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है सिर्फ लोगों के जरूरी मुद्दों से भटकाने के लिए, और जो भी इस घटना में आरोपी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी ही चाहिए।
उधर रामपुर में राष्ट्रिय लोकदल के नेता मो. उस्मान ने कहा है कि उस पुलिस कर्मी के खिलाफ मुक़दमा कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए। वह पुलिसकर्मी छोटी मानसिकता का आदमी है जबकि एक पुलिस कर्मी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
बता दें कि दिल्ली की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मनोज तोमर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। मुस्लिम समाज में इसे लेकर कई जगह विरोध भी देखने को मिल रहा है।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

