कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के जिन विधानसभा से गुजरी थी, उन 20 सीटों में 15 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को सिर्फ 2 सीट ही हाथ लगी हैं। वहीं जेडीएस के खाते में 3 सीटें आई हैं।
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने कमाल कर दिखाया है। अब तक 133 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। यूँ तो कई हिस्सों में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी, लेकिन सबसे ज्यादा बीजेपी की जिन सीटों पर किरकिरी हो रही है, उनमें वो सीटें शामिल हैं जहां से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुजरी थी।
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का बड़ा बयान आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रूट वाली सीटों पर कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली है।
कर्नाटक में 30 सितंबर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 20 दिनों में 511 किलोमीटर का सफर तय किया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इन सात जिलों की 20 सीटों के नतीजे ट्वीट कर साझा किए हैं। दावा किया गया है कि 20 सीटों में 15 कांग्रेस ने जीत ली हैं, जबकि 2018 में इन 20 सीटों में केवल 5 ही कांग्रेस के खाते में आई थी। 20 में से बीजेपी ने महज 2 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं जेडीएस 3 सीटों पर जीती है।
जयराम रमेश की ओर से साझा की गई लिस्ट के मुताबिक, बेल्लारी जिले की 2 सीटें (बेल्लारी-एसटी और बेल्लारी सिटी), चामराजनगर जिले की 1 सीट (गुंडलूपेट), चित्रदुर्ग जिले की 3 सीटें (चल्लकेरे-एसटी, हिरियूर, मोलाकलमुरु-एसटी), मांड्या जिले की 3 सीटें (मेलुकोटे, नागमंगला, श्रीरंगपटना), मैसूर की 3 सीटें (नंजनगुड-एससी, नरसिम्हाराजा, वरुणा), रायचूर जिले की 1 सीट (रायचूर रूरल-एसटी) और तुमकुरु जिले की 2 सीटें (गुब्बी और सिरा) कांग्रेस ने जीत ली हैं।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

