खाकी शर्मसार: काशीपुर में पुलिसकर्मी बना हैवान, मुस्लिम महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अब जान लेने पर उतारू

Date:

काशीपुर (राबिया शैख़): उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ नैनीताल में तैनात एक पुलिस जवान पर एक विशेष समुदाय की महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, बेरहमी से मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पुलिसकर्मी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह महिला के बाल पकड़कर उसे बेरहमी से घसीटता हुआ नजर आ रहा है।

प्यार, मंदिर में शादी और फिर शुरू हुआ हैवानियत का खेल

मामला काशीपुर के बरखेड़ा क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, नैनीताल के भवाली में तैनात पुलिसकर्मी अरुण कुमार ने करीब सात महीने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया और पिछले मुकदमों से बचने के लिए आरोपी ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी तो कर ली, लेकिन विवाद तब बढ़ा जब महिला ने इस शादी को UCC (समान नागरिक संहिता) के तहत रजिस्टर कराने की मांग की।

CCTV में कैद हुई पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी

महिला का आरोप है कि 8 फरवरी 2026 की शाम को आरोपी अरुण जबरन उसके घर में घुस गया। उसने महिला के साथ गाली-गलौज की और लात-घूसों से उसकी निर्मम पिटाई की। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी महिला के बाल पकड़कर उसे ले जाता हुआ दिख रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया और 112 नंबर पर सूचना देने की कोशिश करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुराने मुकदमों को वापस लेने का दबाव

जानकारी के अनुसार, साल 2025 में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है। अब आरोपी और उसका परिवार महिला पर पुराने केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी के पिता ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस का क्या है कहना?

इस पूरे मामले पर एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि:

“पीड़िता की तहरीर के आधार पर काशीपुर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी अरुण कुमार और महिला के बीच पहले से विवाद चल रहा है। साक्ष्य संकलन (Evidence Collection) और विवेचना की कार्यवाही की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।”

पीड़िता की गुहार: “न्याय मिले, वर्दी की धौंस न चले”

पीड़िता ने एसएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि पुलिस विभाग का मामला होने के कारण कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। अब देखना यह होगा कि कानून के रखवाले के खिलाफ पुलिस प्रशासन क्या सख्त कदम उठाता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...