स्वदेशी अपील पर केजरीवाल का मोदी पर तंज़: “पहले खुद विदेशी सामान और कंपनियां छोड़ें, फिर जनता को दें नसीहत

Date:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी अपील पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री जी, आप चाहते हैं कि जनता स्वदेशी इस्तेमाल करे। आप खुद स्वदेशी इस्तेमाल करना शुरू कीजिए। जिस विदेशी जहाज़ से रोज़ घूमते हैं, उसे छोड़ दीजिए। सारा दिन जितने विदेशी समान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें छोड़ दीजिए।

“केजरीवाल ने आगे कहा, “आप भारत में काम कर रही चार अमेरिकी कंपनियों को बंद कर दीजिए। ट्रंप रोज़ भारत और भारतीयों का अपमान कर रहा है, लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं करती। देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से एक्शन की उम्मीद रखती है, प्रवचन की नहीं।”

https://x.com/ArvindKejriwal/status/1969987250340728845?t=1R3P4zfRsyp5Le0FEqJzHA&s=19

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल का यह बयान प्रधानमंत्री द्वारा ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को लेकर दिए गए ताजा संबोधन के बाद आया है।

पीएम मोदी ने हाल में देशवासियों को विदेशी सामान छोड़ने और मेड इन इंडिया उत्पादों को अपनाने की अपील की थी। इस पर केजरीवाल ने सरकार के दोहरे रवैये की ओर इशारा किया, साथ ही अमेरिकी कंपनियों और ट्रंप के बयान पर ठोस एक्शन की मांग की।

राजनैतिक हलकों में केजरीवाल के बयान की चर्चा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के ‘स्वदेशी बनाम विदेशी’ एजेंडे को लेकर बहस को और तेज कर दिया है। विपक्ष अब सरकार से सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...