Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, पंजाब के मोगा गुरुद्वारा से पुलिस ने हिरासत में लिया

Date:

36 दिन बाद खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया।

पंजाब: वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पुलिस ने आज मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में ले लिया है। अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ आया है। अजनाला कांड के बाद से वह फरार चल रहा था।

इससे तीन दिन पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया था।

दरअसल, अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के सभी साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस उसके साथियों से लगातार पूछताछ कर रही थी।

माना जा रहा है कि जब उसकी पत्नी पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू किया उसके बाद ही वह भी हिरासत में आया। उम्मीद जताई जा रही है कि अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल भेज जा सकता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...