कीर्ति आज़ाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल, आज़ाद ने बताया घर वापसी

Date:

कीर्ति आज़ाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल, आज़ाद ने बताया घर वापसी

ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क: बीजेपी के निलंबित सांसद और पूर्व क्रिकेटर आज सोनवार,17 फरवरी को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाक़ात की। राहुल गाँधी ने कीर्ति आज़ाद को कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण करवाई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कीर्ति आज़ाद ने इसको अपनी घर वापसी कहा।
पुलवामा हमले का जिमीदार कौन?
बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह घूमिल ने आज़ाद के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि जिसकिसी में थोड़ा सा भी स्वाभिमान है वो बीजेपी में रह ही नहीं सकता,भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले कीर्ति आज़ाद कांग्रेस में शामिल हुए हैं।


कीर्ति आज़ाद ने कांग्रेस में शामिल होने बाद कहा कि मैंने 26 साल तक बीजेपी की सेवा की, लेकिन जबसे यह सरकार बनी तबसे उसका असली चेहरा सामने आने लगा। मैं अपने पिता भगवत झा आजाद की पार्टी में आया हूं, मैंने घर वापसी की है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश की अखण्डता के लिए काम किया, मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि राहुल गांधी जी ने मुझे अपनाया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मुरादाबाद कमिश्नर ने पेश की मिसाल: लग्जरी कार छोड़ ई-साइकिल से पहुंचे दफ्तर

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय...

केरल में सतीशन युग की शुरुआत: वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, आलाकमान ने लगाई मुहर

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केरल की राजनीति में एक बड़े बदलाव...

बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव

बदायूं: कछला गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे फिरोजाबाद...