जेमिमा गोल्डस्मिथ की मां लेडी एनाबेल गोल्डस्मिथ का 91 वर्ष की आयु में निधन

Date:

लंदन में जन्मीं ब्रिटिश समाजसेविका और जानी-मानी सोशलाइट लेडी एनाबेल गोल्डस्मिथ का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका जन्म 11 जून 1934 को लंदन में हुआ था।

लेडी एनाबेल छह बच्चों की मां थीं, जिनमें प्रख्यात ब्रिटिश निर्माता और लेखिका जेमिमा गोल्डस्मिथ तथा रिचमंड पार्क से पूर्व सांसद जैक गोल्डस्मिथ शामिल हैं। उनके एक बेटे की पश्चिम अफ्रीका में मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरे बेटे की मौत शेर के हमले में हुई थी।

उनके पहले पति मार्क बर्ले थे, जिनसे उनकी शादी लगभग 21 वर्षों तक चली। इसके बाद उन्होंने 1978 में कारोबारी और परोपकारी सर जेम्स गोल्डस्मिथ से विवाह किया।

लेडी एनाबेल की समाजी पहचान लंदन के प्रख्यात Annabel’s Nightclub से भी जुड़ी है, जिसे उनके पति ने उनके नाम पर स्थापित किया था। यह क्लब ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों सहित कई चर्चित हस्तियों का पसंदीदा स्थल रहा है।

लेडी एनाबेल का बेटा ज़ैक गोल्डस्मिथ हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। उन्होंने 2016 में लंदन के मेयर पद के लिए सादिक खान के विरुद्ध चुनाव भी लड़ा था।

गौरतलब है कि लेडी एनाबेल की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने 1995 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से विवाह किया था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

समाधान दिवस में पहुंचीं 13 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

बदायूँ/सहसवान: तहसील परिसर स्थित लोक सभागार में शनिवार को...