सहसवान का गौरव: कांस्टेबल से दरोगा बने लवी चौधरी, नौकरी के साथ हासिल की बड़ी सफलता

Date:

सहसवान: क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। सहसवान सीओ (CO) पेशी में तैनात 2019 बैच के कांस्टेबल लवी चौधरी ने अपनी ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच यूपी पुलिस उप निरीक्षक (SI) की परीक्षा पास कर ली है। लवी चौधरी की इस सफलता से सहसवान पुलिस महकमे और स्थानीय कस्बे में भारी उत्साह का माहौल है।

नौकरी की कड़ी जिम्मेदारियों को निभाते हुए लवी चौधरी ने राय साहब की कोठी स्थित ‘लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन’ संस्थान से जुड़कर अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ नियमित अध्ययन किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। लवी चौधरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग और संस्थान के सही मार्गदर्शन को दिया है।

“लवी चौधरी की यह कामयाबी उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है, जो विपरीत परिस्थितियों या नौकरी की व्यस्तताओं के बीच भी बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं।”

इस शानदार उपलब्धि पर ‘लक्ष्य डिजिटल एजुकेशन’ की टीम, सहसवान पुलिस परिवार और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने लवी चौधरी को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

रियाद: सऊदी अरब ने मंगलवार को पवित्र शहर मक्का समेत...

मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

मुरादाबाद: थाना कटघर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कर्बला की वक्फ...

समान नागरिक संहिता: ‘अगर बहुमत है तो UCC को संसद से लाएं, अलग-अलग राज्यों से क्यों?’ – उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी...