उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): सम्भल पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल है।
स्मैक का धंधा करने वाले इन आरोपियों के घर 10 लाख रूपये की स्मैक बरामद हुई है।
संभल SP ने पुलिस की स्पेशल टीम बनाकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्षेत्रीय पुलिस की मदद से स्मैक बेचने का काला धंधा चल रहा था। पुलिस की ये आरोपी इलाखे में स्मैक बेच कर लोगों को नशे की लत लगा रहे थे।
संभल एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि इस गोरखधंधे में शामिल सभी लोगों का जल्द ही पर्दाफाश होगा।
दरसल जनपद संभल के थाना चन्दौसी छेत्र नखासा में एक परिवार बहुत पहले से स्मैक नशे के धंधे का व्यापर चला रहा था और लोग स्मैक पी कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे थे। चूँकि नशे के कारोबारी को छेत्र की पुलिस का संगरक्षण प्राप्त था तो स्मैक कारोबारी को किसी का डर नहीं था और वे अपने घर से ही स्मैक बेचने का काला धंधा कर रहे थे। इसकी शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा को मिल रही थी।
मंगलवार को आरोपी की धरपकड़ के लिए SP संभल ने एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया और SP की स्पेशल पुलिस टीम ने सीधा नशे के कारोबारी के घर पर छपा मार कर 10 लाख रूपये की स्मैक बरामद कर इस धंधे में शामिल दो महिलाओ और एक युवक को मोके से गिरफ्तार किया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

