Corona News: एक बार फिरसे चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए चीन की सरकार ने कई जगह पर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है, साथ ही अब कोरोना टेस्टिंग पर भी जोर दिया जा रहा है।
China Covid-19 Update: शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर चेंगदू (Chengdu) में कोरोना वायरस के 200 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसके बाद सरकार ने अपने 21 मिलियन निवासियों को घर पर रहने का आदेश दिया है।
चेंगदू शहर की सरकार ने एक घोषणा में कहा कि बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग की जा रही है और ये गुरुवार रात से शुरू हुई, जो पॉजिटिव मामलों का पता लगाने के लिए रविवार तक चलेगी।
डालियान में लॉकडाउन
स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, 60 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर डालियान (Dalian) में गुरुवार को 100 से अधिक कोविड पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। जिसकी वजह से डालियान में वहां लॉकडाउन (Lockdown In Dalian) किया गया हफ्ते के अंत तक शहर में लोगों के निकलने पर पाबंदी लगी रहेगी।
बीजिंग कोरोना वायरस की चपेट से बाहर
उधर चीन की राजधानी बीजिंग(Beijing) कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट से बाहर है। हालांकि, सरकार ने राजधानी के अंदर और बाहर यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है। इसी के साथ लोगों को समय-समय पर कोविड टेस्टिंग के लिए प्रेरित भी किया जाता है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

