“दुल्हन ही दहेज़ है” आपने अक्सर यह स्लोगन समाज में अच्छा मैसेज देने के लिए जगह जगह लिखे जरूर देखे होंगे। लेकिन ठीक इसके उलट रामपुर में दहेज़ से प्यार और दुल्हन को नजरअंदाज करने की घटना सामने आई है। यहाँ एक नवविवाहिता को उसके पति ने त्याग दिया है लेकिन उसको दुल्हन पक्ष की ओर से मिले दहेज़ पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है।
जनपद रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र निवासी चंद्रपाल सिंह ने अपनी बेटी की शादी 4 महीने पहले बड़े शौक के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज देकर बेटी को शाहबाद थाना क्षेत्र के शिवा के साथ विवाह कर रुखसत किया था।
लेकिन कुछ दिन के बाद दोनों पति पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। मनमुटाव का कारण जानकर चंद्रपाल सिंह के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि उसकी बेटी का गणेश नाम के एक शख्स के साथ शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।
शिवा को अपनी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग ना गवार गुजरा, जिसके बाद वह उसे उसके प्रेमी के घर छोड़ आया। फिर यहीं से शुरू हुई मिलन, जुदाई और वफा की कहानी।
अक्सर ऐसी कहानियां फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं। लेकिन यहां पर 3 ज़िंदगियों के बीच में वक्त ने ऐसा ताना बाना बुना कि एक तरफ तो पति पत्नी एक दूसरे से जुदा हुए तो वहीं प्रेमी और प्रेमिका सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।
इन सब के बीच दिलचस्प बात यह रही कि शिवा ने अपनी पत्नी को तो उसके प्रेमी के घर छोड़ दिया लेकिन शादी के दौरान मिला दहेज अपने कब्जे में ले लिया।
चंद्रपाल इसी बात से खासा मायूस था कि समाज में उसकी बेज्जती होने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रही। लेकिन इसके बाद जो उसने खून पसीना बहा कर बेटी को दहेज दिया था वह शिवा किसी हाल में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। जबकि चंद्रपाल चाहता है कि उसको दहेज वापस मिल जाए ताकि वह अपनी दूसरी बेटी की भविष्य में होने वाली शादी में इस्तेमाल कर सके।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

