कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला पवन का शव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग की परिकल्पना कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले सिंचाई विभाग के इंजीनियर ने रविवार अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कमरे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
रविवार शाम घर पर काम करने पहुंची नौकरानी के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा न खुलता देख नौकरानी ने पड़ोसियों को बुलाया और मकान मालकिन जो गाज़ियाबाद में थीं को फोन पर मामले की जानकारी दी।
देर रात लखनऊ पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर पर पिछले कमरे में देखा तो फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला।
पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर अपने गृह जनपद आगरा चले गए।
रायबरेली रोड के उत्तरा स्थिति भवन परिसर में संचालित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की परियोजना राज्य सुरक्षा संगठन एवं स्टेट प्रोजेक्ट के कार्यालय में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत निवासी पवन कुमार सत्संगी आशियाना थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग आवास विहार कॉलोनी की सूची ब्लाक के मकान संख्या 5/4 में अपनी पत्नी कविता और छोटे बेटे के साथ रहते थे। उनकी बेटी सौम्या कन्नौज में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक पवन कुमार सतसंगी की पत्नी व बेटा मृतक की बहन की शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल होने गाज़ियाबाद गए हुए थे।
रविवार शाम लगभग 5:30 बजे घर पर काम करने वाली नौकरानी आयी तो उसने काफी देर तक दरवाज़ा खटखटाया लेकिन जब दरवाज़ा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और साथ ही मृतक की पत्नी को भी फ़ोन कर दिया।
मृतक के परिजनों ने काफी देर तक उससे सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन सम्पर्क न होता देख वे लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए। देर रात 10 बजे लखनऊ पहुँचने पर जब दरवाज़ा तोडा गया तो मृतक का शव पंखे लटका मिला।
परिवार ने विभागीय अफसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारी की प्रताड़ना से पवन अवसाद में चले गए थे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

