पुलिस को इस विशाल होर्डिंग को कार पर से हटाने के लिए एक क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज आंधी से एक बड़ा होर्डिंग एक स्कॉर्पियो कार पर गिर गया, जिससे गाड़ी में बैठे तीन लोग दब गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। लेकिन इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे का इलाज जारी है। दोनों मृतक मां और बेटी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर इकाना स्टेडियम में तेज आंधी से एक विशाल होर्डिंग गिर गया। इस हादसे में होर्डिंग की जद में एक स्कॉर्पियो कार आ गई और वह नीचे दब गई। इसी के साथ उसमें बैठे तीन लोग भी उसमें दब गए। बाद में पुलिस ने मलबे में दबे तीन घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा, लेकिन इनमें से दो की जान चली गई।
नवजीवन की खबर के मुताबिक़, इकाना स्टेडियम में लगा यह बोर्ड बहुत बड़ा था और आंधी को नहीं झेल पाया और गिर गया। हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी ज़द में आई स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में होर्डिंग के नीचे दबी कार में फंसा शख्स हाथ हिलाकर बचाने की गुहार लगा रहा था।
खबर के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पहुंची पुलिस को इस विशाल होर्डिंग को कार पर से हटाने के लिए एक क्रेन की मदद लेनी पड़ी। यह होर्डिंग प्रचार आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां बता दें कि लखनऊ के इस स्टेडियम का पूरा नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम है। जहां पर यह घटना हुई वह जगह सीएम हाउस से कुछ ही दूरी पर है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

