संभ्रांत समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर इस मेडिकल नशे के खिलाफ मोर्चा लेना होगा।
मैहर: पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने जिस निष्ठा और दूरदृष्टि के साथ ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ की शुरुआत की है, वह एक सामाजिक यज्ञ के समान है। उन्होंने कहा कि समाज तेजी से मेडिकल नशे की गिरफ्त में आ रहा है। यदि इसे अभी नहीं रोका गया तो समाज में गंभीर विकृतियां उत्पन्न होंगी और पतन की ओर बढ़ेगा।
एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि संभ्रांत समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर इस मेडिकल नशे के खिलाफ मोर्चा लेना होगा। जब तक हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे के काले कारोबार की गुप्त जानकारी पुलिस को नहीं देंगे और सहयोग की कड़ी नहीं मजबूत करेंगे, तब तक इस बुराई की कमर नहीं तोड़ी जा सकती।
उन्होंने बताया कि आईजी गौरव राजपूत के निर्देशानुसार मैहर जिले की पुलिस ने गांव-गांव जाकर मेडिकल नशे को समूल समाप्त करने की कार्ययोजना बनाकर उस पर सख्ती से अमल शुरू कर दिया है। उन्होंने समाज से अपील की कि नशामुक्त मैहर के लिए हर नागरिक इस अभियान में अपना योगदान दे।
- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

