मैनपुरी(सिराज हुसैन): पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे शराब तस्करी रोधी अभियान के तहत थाना बिछवां पुलिस और AVT (एंटी व्हीकल थेफ्ट) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 23 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब गाजियाबाद से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि वाहन मालिक फरार है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिरिया के पास जीटी रोड पर घेराबंदी की गई। वहां से गुजर रही आयशर डीसीएम (UP 17 AT 4615) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में इन्वर्टर, बैट्री, फ्रिज और गत्तों के बीच छिपाकर रखी गई ‘रॉयल स्टैग’ व ‘मैजिक मोमेंट्स’ ब्रांड की 23 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीसीएम चालक अजीत कुमार (30 वर्ष) पुत्र जाहर सिंह, निवासी राजलपुर सोनई (थाना कुरावली, मैनपुरी) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 610 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
पूछताछ में चालक ने बताया कि डीसीएम मालिक ओम प्रकाश राठौर (निवासी मुकारी, बागपत) ने गाजियाबाद से यह शराब लादकर समस्तीपुर (बिहार) ले जाने के लिए दी थी, जिसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचा जाना था।
पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश राठौर को नामजद करते हुए बिछवां थाने में धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज (मु0अ0सं0 246/2026) कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वहीं फरार वाहन मालिक की तलाश जारी है।
पुलिस टीम: कार्रवाई करने वाली टीम में मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल (मय AVT टीम), बिछवां थानाध्यक्ष आशीष दुबे, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी मोहन चाहर, संतोष कुमार तथा आरक्षी प्रथम सिंह, दीपक चौधरी, विपिन कुमार, दीपूपाल और सचिन कुमार शामिल रहे।
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD

- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

- आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग

- इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे

- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक

