मैनपुरी(सिराज हुसैन): श्री देवी मेला एवं नुमाइश पंडाल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में एक ही मंडप के नीचे 326 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस पावन अवसर पर सैकड़ों लोग इन नवदंपतियों के खुशहाल जीवन के गवाह बने।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है।
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा
मीडिया से बातचीत के दौरान पर्यटन मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता को लेकर दी गई कथित टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों से राजनीति में इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग पूरी तरह से निंदनीय है। राजनीति में मर्यादा और गरिमा बनी रहनी चाहिए।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई
- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां
- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल
- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश
