रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह समेत कई मामले उजागर, छह थानों में सात आरोपी गिरफ्तार

Date:

रामपुर: जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 29 अक्टूबर को अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए कई संगीन मामलों का खुलासा किया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में लुटेरी दुल्हन गिरोह, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध हथियार और पोक्सो एक्ट के मामले शामिल हैं।

पटवाई पुलिस ने पकड़ा ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह

थाना पटवाई पुलिस ने शादी के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर ‘लुटेरी दुल्हन’ शिवान्या उर्फ सुहानी और उसके साथी नितिन उर्फ अनिकेत को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर एक व्यक्ति से शादी के नाम पर 1,77,450 रुपये ऐंठने और धमकाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को दिल्ली-बरेली हाइवे, रामपुर बाइपास के पास से पकड़ा।

प्रवर्तन अधिकारी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

इसी थाना क्षेत्र में प्रवर्तन अधिकारी होरीलाल वर्मा पर जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में फरद्दीन और गुफरान नामक दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बिना नंबर की कार से अधिकारी को कुचलने का प्रयास किया था।

टांडा पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ आरोपी दबोचा

थाना टांडा क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट करने वाले आरोपी अहमद नबी उर्फ नबी हसन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 12 बोर की अवैध बंदूक बरामद हुई, जिस पर आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई।

मिलक पुलिस ने पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपी पकड़ा

थाना मिलक पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी अर्जुन पुत्र सरन निवासी खाता कला को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज था।

बिलासपुर में एटीएम छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

थाना बिलासपुर पुलिस ने यूको बैंक एटीएम से छेड़छाड़ कर सिक्योरिटी लॉक तोड़ने और चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी अमन अंसारी उर्फ बादशाह को सोमवार का बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

सिविल लाइंस में दो आरोपी अवैध चाकू सहित पकड़े गए

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से आशीष सैनी और जीशान नामक दो युवकों को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रामपुर पुलिस की इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्त्व में लगातार चल रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में निगरानी और कार्रवाई को और तेज किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...