बरेली में बीडीए की बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ के मार्केट पर चला बुलडोज़र, 16 दुकानें जमींदोज

Date:

बरेली(गुलरेज़ खान): शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी आरिफ से जुड़ी एक बड़ी संपत्ति पर बुलडोज़र चला है। इस मार्केट में कुल 16 दुकानें, जिनमें 8 भूतल पर और 8 पहली मंज़िल पर थीं।

प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ने बताया कि जिले में उन सभी निर्माणों की पहचान की जा रही है जो नियमों के विपरीत बनाए गए हैं या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं। कार्रवाई पूरी तरह कानूनन प्रक्रिया के तहत की जा रही है, और विशेष टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं ताकि किसी भी अवैध निर्माण को बढ़ावा न मिले।

अधिकारियों ने कहा कि बिना स्वीकृत नक्शे और अवैध कब्जों वाले भवनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बीडीए का स्पष्ट कहना है कि शहर की योजना और यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वाले निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध निर्माण न केवल शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं। बीडीए का मानना है कि ऐसी सख्त कार्यवाही से शहर में अनुशासन और सुव्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ हो सकता है। जिन संपत्तियों में भी अनियमितताएँ पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

नालंदा के बिहारशरीफ में शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़, तीन नाबालिग पुलिस हिरासत में

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र...

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...