रामपुर, 3 अक्टूबर 2025: रामपुर जनपद पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न अपराधों में शामिल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें दुष्कर्म, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब तस्करी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले शामिल हैं।
थाना अजीमनगर: दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
थाना अजीमनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त मुनाजिर पुत्र फिरासत निवासी ग्राम पैदानगर को ग्राम जिठनिया तिराहा से गिरफ्तार किया। 22 सितंबर को दर्ज मुकदमा संख्या 191/25 धारा 69 बीएनएस के तहत यह गिरफ्तारी की गई। उपनिरीक्षक संतोष कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना गंज: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार
थाना गंज पुलिस ने नानकार बाईपास और जेल रोड इलाके से तीन चाकू के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शादाब उर्फ विक्की और राशिद को नानकार बाईपास के आम बाग से दो चाकू के साथ पकड़ा गया, जबकि रिहान को जेल रोड से एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।
इसके अलावा थाना गंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त शाहजेब और फाजिल शाह खां को बिलासपुर गेट से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी केस संख्या 1297/23 से संबंधित है।
थाना सैफनी: 65 पाउच अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
थाना सैफनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को कुल 65 पाउच देशी शराब (मस्तीह) के साथ गिरफ्तार किया। दीपक कुमार को 21 पाउच, दुलारी को 25 पाउच और दिनेश को 19 पाउच के साथ पकड़ा गया। उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार जायसवाल की टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना खजुरिया: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट के आरोपी गिरफ्तार
थाना खजुरिया पुलिस ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में मो. आरिफ अंसारी पुत्र अनवार हुसैन निवासी ग्राम मंसूरपुर को गिरफ्तार किया। इस मामले में धारा 353(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अन्य वारंटी गिरफ्तारियां
थाना अजीमनगर पुलिस ने विद्युत अधिनियम धारा 135 के तहत वारंटी अभियुक्त कुदरत को ग्राम सीगनखेडा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना बिलासपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त जुल्फकार अली को उसके घर से गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें

- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

- जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण की रोक का स्वागत: AAP प्रतिनिधिमंडल ने मण्डलायुक्त को स्मृति-चिह्न भेंट कर जताया आभार

- बरेली के छात्रों से मारपीट मामला: AAP नेता की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत, NHRC से ATR तलब करने की मांग

- जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण: मुस्तफा हुसैन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग

- जौहर यूनिवर्सिटी के संरक्षण और सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का सामूहिक उपवास

- जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को न तोड़ा जाए: मुस्तफा हुसैन

- ‘तनखइया’ टिप्पणी मामला: आजम खान को बड़ा झटका, सेशन कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा; अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी

- रामपुर में बड़ा फेरबदल: आईपीएस अनिल कुमार बने नए पुलिस कप्तान, सोमेंद्र मीना का ट्रांसफर

