मलावी के राष्ट्रपति का कहना है कि उपराष्ट्रपति का विमान जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है।
अफ़्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। 51 वर्षीय चिलेमा मलावी रक्षा बल के विमान में सवार थे, जिसने कल स्थानीय समयानुसार सुबह 9:17 बजे राजधानी लिलोंग्वे से उड़ान भरी थी। उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया था।
मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि मलावी के उपराष्ट्रपति सौलो क्लॉस चिलिमा को ले जा रहे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
राष्ट्रपति ने कहा कि उपराष्ट्रपति को ले जा रहे विमान का मलबा मिल गया है, लेकिन उसमें कोई जिंदा नहीं बचा है। चिलिमा (51) देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल और न्याय मंत्री राल्फ कासाम्बारा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। राल्फ कासाम्बारा शुक्रवार को लिलोंगवे के एक लॉज के कमरे में मृत पाए गए थे।
मलावी रक्षा बल के विमान को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मज़ूज़ू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था। विमान के रडार से गायब होने से पहले लिलोंग्वे के कामुज़ू अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वापस लौटने की सलाह दी गई। विमान से संपर्क नहीं होने पर राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया। विमान को खोजने की कोशिश में सैनिक पूरी रात और सुबह तक चिकनगावा जंगल में सर्च करते रहे।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि मलावी रक्षा बल के कमांडर ने उन्हें बताया कि खोज और बचाव अभियान पूरा हो गया है। विमान का मलबा मिल गया है। लोगों को इस भयानक त्रासदी के बारे में बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। बचाव दल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान मिला है। राष्ट्रपति चकवेरा ने चिलिमा को श्रद्धांजलि दी, उन्हें एक अच्छा इंसान और मजबूत उपराष्ट्रपति बताया। बीबीसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, “मैं इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं कि वह मेरे डिप्टी और काउंसलर रहे।”
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

