छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों के इनामी माओवादियों ने किया समर्पण

Date:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों के इनामी माओवादियों ने किया समर्पण

ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क[एमपी ब्यूरो]: छत्तीसगढ़ के नक्सलियों और माओवादियों से सबसे प्रभावित ज़िले बीजापुर में बुधवार,20 फ़रवरी को पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहाँ पांच 11 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आज पुलके के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है।

Maoist Surrender
माओवादियों ने पुलिस आगे किया आत्मसमर्पण-फोटो ग्लोबलटुडे

माओवादियों के प्लाटून नंबर 2 और 22 के कमांडरों ने भी आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 भरमार और एक 315 पिस्टल के साथ इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 5 पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इनाम घोषित किया हुआ था। इन सभी माओवादियों ने बस्तर के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर पुलिस पार्टी पर हमला, आगजनी, गाँव वालों को धमकाने, निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगाने सहित अवैध वसूली और हिंसा के कई मामले दर्ज थे। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से से पुलिस पूछताछ भी करेगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...