एक दिलचस्प मामले में, अमेरिकी वकील मार्क एस. जुकरबर्ग ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। इसकी वजह यह है कि मेटा के सीईO मार्क जुकरबर्ग के समान नाम होने के कारण फेसबुक बार-बार उनका अकाउंट निलंबित कर देता है।
कौन हैं वकील मार्क जुकरबर्ग?
इंडियाना राज्य निवासी यह वकील पिछले 38 वर्षों से दिवालियापन मामलों में कानूनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनका पूरा नाम मार्क एस. जुकरबर्ग है और यह उनका वास्तविक नाम है।
समस्या की जड़
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 8 सालों में फेसबुक ने 5 बार उनका अकाउंट सस्पेंड किया है। कंपनी हर बार यही कारण देती है कि वे “किसी और की पहचान का दुरुपयोग कर रहे हैं।”
आर्थिक नुकसान
वकील मार्क एस. जुकरबर्ग का कहना है कि इस वजह से न केवल उनकी वकालत का काम बाधित होता है, बल्कि उन्हें हजारों डॉलर का व्यापारिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
पहचान का सबूत
उन्होंने फेसबुक को अपनी पहचान साबित करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं – फोटो, क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र आदि। उनका तर्क है कि उनका यह नाम उस समय से है जब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग प्रसिद्ध भी नहीं हुए थे, फिर भी समस्या बनी रहती है।
यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पहचान सत्यापन नीतियों पर सवाल खड़े करता है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई

- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!

- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

