Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले शेयर बाजार में सपाट कारोबार

Date:

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस): अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है।

सुबह 10 बजे, सेंसेक्स 133 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 76,738 और निफ्टी 10 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,213 पर था।

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,455 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,638 पर था।

व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,268 शेयर हरे निशान में और 1,090 शेयर लाल निशान में हैं।

ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और ऑयलएंडगैस इंडेक्स लाल निशान में हैं। वहीं, बैंकिंग, मीडिया, इन्फ्रा और पीएसई इंडेक्स हरे निशान में हैं। सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, जोमैटो, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स हैं।

एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, टीसीएस, इन्फोसिस, टाटा स्टील और सन फार्मा टॉप लूजर्स हैं। वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। एशिया में शंघाई, सियोल, टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार हरे निशान में हैं।

शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार भी हरे निशान में बंद हुए थे। एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख, अक्षय चिंचालकर ने कहा कि यह सप्ताह तेजी और मंदी दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में निफ्टी की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा, “स्मॉलकैप और मिडकैप बेंचमार्क शुक्रवार तक लगातार चार दिनों तक तेजी रही, जो 11 दिसंबर के बाद से इस तरह की सबसे लंबी बढ़त है, जिसका मतलब है कि निवेशक अब रक्षात्मक रहने की बजाय अधिक जोखिम उठा रहे हैं।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...