नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाके में शनिवार दिन में 40 फुटा रोड पर ज़ायक़ा रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में चार बड़े रेस्टोरेंट आ गए। हमेशा भीड़ से पटे रहने वाले शाहीन बाग में आग लगी तो अफरा-तफरी मच गई।
रेस्टोरेंट में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ के अलावा एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। एक-एक कर सिलेंडर भी फटने लगे तो मौके पर भगदड़ मच गई।
मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस व दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस व दमकल की टीम जली हुई इमारतों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। आग से दो मंजिला तीन रेस्टोरेंट के अलावा एक चार मंजिला रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। देर रात तक वहां कूलिंग का काम जारी रहा। पुलिस के अलावा दमकल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

