‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर लगी भीषण आग, सभी कलाकार सुरक्षित

Date:

  • सीरियल के सेट पर आग बुझाने के लिए कोई भी उपकरण मौजूद नहीं था
  • सेट पर लगी आग इतनी भयंकर थी कि ये कई दूसरे सीरियलों के सेट तक पहुंच गई
  • आग लगने के वक्त सेट पर बच्चों का सीन फिल्माया जा रहा था

मुंबई के गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी में शुक्रवार को चर्चित हिंदी धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर भीषण आग लग गई, जिससे लगभग पूरा सेट जलकर खाक हो गया।

राहत की बात रही कि इस भीषण आग में कोई हताहत नहीं हुआ। धारावाहिक के सभी कलाकार सुरक्षित हैं।

बीएमसी आपदा नियंत्रण के मुताबिक़, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां, दो बड़ी पाइप लाइनें, नौ पंप और अन्य उपकरण भेजे गए। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय धारावाहिक के क्रू और कलाकार सेट पर मौजूद थे या नहीं।

आगे लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सीरियल के प्रोडक्शन हाउस कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शायका फिल्म्स ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि सेट पर जो आग लगने की घटना मेँ किसी को कोई चोट नहीं आई है। सभी कलाकार, कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर्स सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि आग सेट पर सिलेंडर फटने की वजह से लगी। वहीं कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को भी वजह बता रहे हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...