बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी(BSP) की अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव (UP Assembly Election) में कोशिश होगी कि किसी भी बाहुबली व माफिया को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसीके मद्देनज़र आज़मगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी(Mukhtar Ansari) नहीं भीम राजभर(Bhim Rajbhar) चुनाव लड़ेंगे।
मायावती ने काटा मुख्तार अंसारी का टिकट
बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है, ‘बीएसपी का अगामी यूपी विधान सभा आम चुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधान सभा सीट से अब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का नहीं, बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर (Bhim Rajbhar) के नाम को फाइनल किया गया है। “
मायावती ने लिखा है कि जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।
उन्होंने ने कहा,”बीएसपी का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

