उत्तर प्रदेश/रामपुर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट स्कूल की संचालिका एवं अध्यापिका द्वारा धर्म विशेष के बच्चों के साथ की गई अमर्यादित भाषा के उपयोग की घटना पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुखद बताया है। यह बात उन्होंने कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रदर्शनी के कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए कही है।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख केंद्र व सरकार की उपलब्धियां को लेकर रामपुर कलेक्ट्रेट में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करने आये थे। इसी दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए और भाजपा सरकार की उपलब्धियां का बखान किया और फिर मुजफ्फरनगर में प्राइवेट स्कूल में धर्म विशेष के बच्चे के साथ अध्यापिका के द्वारा की गई बदसलूकी की घटना को दुखद करार दिया है।
क्या था मामला
दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर मुज़फ्फरनगर के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टीचर क्लास में एक बच्चे को बाकी बच्चों से थप्पड़ लगवा रही है. कई बच्चे बारी-बारी से उठकर आते हैं वहां खड़े एक बच्चे को थप्पड़ मारते हैं. इतना ही नहीं टीचर बाकी बच्चों से ये तक कह रही है कि जोर से थप्पड़ क्यों नहीं मार रहे. दावा किया जा रहा है कि जिस बच्चे को पीटा जा रहा है वो मुस्लिम है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होने के दौरान भाजपा के दोनों सरकारों की उपलब्धियां का बखान किया और फिर मुजफ्फरनगर में प्राइवेट स्कूल में धर्म विशेष के बच्चे के साथ अध्यापिका के द्वारा की गई बदसलूकी की घटना को दुखद करार दिया है।