कोतवाली टांडा क्षेत्र में नाबालिग युवती से गैंगरेप। पिता की तहरीर पर 5 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। मामला दो समुदाय का होने से पुलिस ने बहुत जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। और इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
रामपुर: जनपद रामपुर के कोतवाली टांडा क्षेत्र के शहपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली टांडा में एक एफआईआर दर्ज कराई है। उस का आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी से गांव के ही 5 युवकों ने गैंगरेप किया।
पिता के मुताबिक उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी और बीवी नीचे सो रहे थे कि रात में गांव के कुछ युवक आए और उसकी बेटी का मुंह बंद कर उसका अपहरण कर ले गए और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सुबह उसके घर के पास में अधमरा हालत में उसकी बेटी को फ़ेंक कर भाग गए।
इस मामले में पिता की तहरीर पर गाँव के ही पांच युवक वसीम, सानिब, नजीब, शफीक और नाज़िम के खिलाफ नामजद धारा 452,376 D, 3(2)(V),3,4 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,” थाना टांडा पर आज एक दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस के संदर्भ में थाना टांडा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला यह है कि लड़का और लड़की की पहले से बातचीत होती थी और एक दूसरे से परिचित थे। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

