उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी गुरुवार को सम्भल पहुंचे। यहाँ उन्होंने दावत ए इस्लाम के पाकिस्तान से संबंध वाले आरोपों पर बोलते हुए कहा कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यहाँ का मुसलमान पाकिस्तान से मोहब्बत करता तो 1947 में ही पकिस्तान चला जाता, जो लोग जिन्ना से मोहब्बत करते थे वह पाकिस्तान जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी दी है।
देश संविधान और कानून से चलेगा
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने सपा सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क के द्वारा बिजली विभाग को धमकी देने वाले बयां पर जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की धमकी देने का काम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कोई छेड़छाड़ हुई है तो सीएम को शिकायत करें, उनकी शिकायत को सीएम गंभीरता से लेंगे, लेकिन इस तरह का भड़काऊ ब्यान देकर मुसलमानों को नहीं बरगलाना चाहिए क्योंकि ये देश संविधान और कानून से चलेगा।
सपा सांसद द्वारा मुसलमानों को टारगेट वाले ब्यान पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बयान
उन्होंने कहा कि ईमान,इकबाल और इंसाफ की सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार,मीडिया में हाईलाइट होने के लिए विवादित बयान देते हैं सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क,अल्पसंख्यक समाज के कभी हितैषी नहीं हो सकते शफीकर्रहमान बर्क।
पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर बोले…
यह देश शरई कानून से नही बल्कि संविधान से चलेगा और किसी भी धर्म पर गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ क़ानून अपना काम करेगा। इस्लाम धर्म के धर्म गुरु और मौलानाओं को इस तरह की चीज़ों का करना चाहिए खंडन,भड़काने से नही चलेगा काम,आज अपने अपने घरों में बैठे हैं भड़काने वाले भाईजान और शफीकुर्रहमान, इस तरह काम करने वाले कभी नही हो सकते मुसलमानों के हितैषी।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

