रामपुर: रामपुर में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक और पुलिस जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल के अंतर्गत खुर्शीद इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा नाफिया बी को जिलाधिकारी और राजकीय मुर्तज़ा इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा शगुन को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी
डीएम बनी नाफिया और एसपी बनी शगुन ने अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी निभाते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से समाधान करवाया। दोनों छात्राओं ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा और इससे उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हुई है।

शगुन बनीं ’एक दिन की एसपी’
26 सितंबर 2025 को आयोजित इस विशेष पहल के दौरान शगुन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं और पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा। उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेश-निर्देशों, अभिलेखों के निरीक्षण और पुलिस प्रणाली की कार्यपद्धति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने शगुन का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नाफिया बनीं ’एक दिन की डीएम’
खुर्शीद इंटर कॉलेज की नाफिया बी ने जिलाधिकारी पद संभालते हुए जनता की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने नाफिया का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से छात्राओं में समाजसेवा और नेतृत्व की भावना और प्रबल होती है।
अधिकारियों ने किया प्रोत्साहित
इस अवसर पर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दोनों छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकें।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

