अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आज शाम MM Hall के रीडिंग रूम के बाहर एक छात्र को आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से छात्रों में भय और चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि केम्पस के अलावा बचहोन के हॉस्टल अल्लामा इकबाल(Allama Iqbal Hostel) के परिसर में पहले से ही बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते मौजूद हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यार्थियों को आशंका है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई अन्य छात्र भी आवारा या संक्रमित कुत्ते का शिकार हो सकता है।
हॉस्टल में दृष्टिबाधित और दिव्यांग छात्र भी रहते हैं। इन छात्रों के लिए आवारा कुत्तों का खतरा और अधिक गंभीर है, क्योंकि अचानक होने वाले हमले से बचना उनके लिए कठिन हो सकता है।
छात्रों ने वार्डन और प्रोवोस्ट से अपील की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना Allama Iqbal Hostel परिसर में मौजूद आवारा कुत्तों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, घायल छात्र को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।
छात्रों की सुरक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

