बरेली में “आई लव मोहम्मद” प्रकरण को लेकर जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के बाद मुरादाबाद मंडल में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। संभल जिले को सबसे संवेदनशील घोषित करते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस गश्त और फ्लैग मार्च से माहौल शांतिपूर्ण
पुलिस और प्रशासन ने बरेली सहित मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अमरोहा, नौगांवा सादात, जोया, गजरौला, मंडी धनौरा और हसनपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस सक्रियता से मैदान में रही। खुफिया विभाग ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सोशल मीडिया की भी कड़ी जांच की जा रही है।
अफवाह फैलाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने और उपद्रव की कोशिश करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है, लेकिन अफसर और पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेंगे ताकि आगामी त्योहार भी शांति से मनाए जा सकें।
रामपुर में फ्लैग मार्च
जनपद रामपुर में डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र और अन्य अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा में सहयोग करें। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं और सामाजिक तनाव फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
यह पूरा प्रशासनिक और पुलिस तंत्र बरेली समेत मुरादाबाद मंडल में शांति बहाल करने और सुरक्षा बनाये रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

