मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में जनगणना अभियान को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद मजाहिर खान ने लोगों से भरपूर सहयोग करने और सही जानकारी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की आबादी, विकास योजनाओं और संसाधनों के सही आकलन के लिए बेहद जरूरी प्रक्रिया है।
मोहम्मद मजाहिर खान ने 7 मई से 21 मई 2026 तक चलने वाली स्व-जनगणना प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि लोग इस दौरान अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर गणना करेंगे और उनसे किसी तरह के पेपर या ओटीपी की मांग नहीं की जाएगी, इसलिए लोगों को बेझिझक और सही जानकारी देनी चाहिए।
उन्होंने विशेष तौर पर मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि अपने परिवार के सभी सदस्यों, यहां तक कि हाल ही में जन्मे बच्चे और बुजुर्गों का भी सही-सही ब्योरा जनगणना में शामिल कराया जाए। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया देश में समुदाय की उपस्थिति और योगदान को सही रूप में दर्ज करने का अवसर है।
जनगणना पर बात के साथ उन्होंने ईद-उल-अजहा और अन्य त्योहारों को लेकर भी शांति, भाईचारे और सरकारी गाइडलाइन के पालन की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान सफाई, परदे और व्यवस्था का ध्यान रखा जाए, और सार्वजनिक प्रदर्शन से परहेज किया जाए ताकि त्योहार सौहार्द के माहौल में मनाया जा सके।
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

