मुरादाबाद: गरीबों को महंगी बिजली से निजात दिलाने के लिए ‘सोलर सिटी’ केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन

Date:

मुरादाबाद: बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब और जरूरतमंद आवाम को महंगी बिजली से राहत दिलाने के लिए सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत मुरादाबाद में हो चुकी है। रविवार, 24 मई को जामा मस्जिद चौराहे के बाजार में ‘सोलर सिटी’ केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया।

यह केंद्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा गरीब जनता के लिए चलाई जा रही ‘घर-घर मुफ्त बिजली सोलर योजना’ को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगा।

वरिष्ठ समाजसेवियों और गणमान्य हस्तियों ने काटा फीता

केंद्र का उद्घाटन कल बाद नमाज़-ए-मग़रिब शहर की जानी-मानी शख्सियतों के मुबारक हाथों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। फीता काटने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • मजाहिर खान साहब: एग्जीक्यूटिव मेंबर, शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार)।
  • जनाब सलीम वारसी साहब: मशहूर समाजसेवी, खिदमत-ए-खल्क (जनसेवा) के लिए अपना जीवन वक्फ करने वाले और शहर के हरदिल अजीज कई बार के पूर्व सभासद।
  • श्री दिलशाद हुसैन अंसारी जी: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शहर के गौरव।

महंगी बिजली से मिलेगी निजात

इस मौके पर सोलर पावर के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद आजम खान और मैनेजर मुशाहिद अली साहब ने बताया कि उन्होंने इस नेक काम की शुरुआत मुरादाबाद में विशेष रूप से इसलिए की है ताकि यहाँ की गरीब आवाम को महंगी बिजली के बिलों से निजात मिल सके और वे सरकार की इस कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ उठाकर सस्ती और मुफ्त बिजली पा सकें।

शिक्षा मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव मेंबर ने जताया आभार

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव मेंबर मजाहिर खान ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस योजना को मुरादाबाद के हर घर तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद इस लाभ से वंचित न रहे।

गरिमापूर्ण रही गणमान्य लोगों की मौजूदगी उद्घाटन समारोह में शहर के कई मोजज्जिज (गणमान्य) और सम्मानित मेहमान मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की काफी सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद आजम और मुशाहिद अली का विशेष योगदान रहा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर के बदलते चेहरे के पीछे: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की कहानी

रामपुर — जब जिलाधिकारी (DM) अजय कुमार द्विवेदी ने...

“जायदाद नहीं, तालीम विरासत बनाइए” – लेखक: ख़ालिद मुस्तफ़ा

"सर सैयद अहमद ख़ाँ से एएमयू की वाइस चांसलर...

जी7 शिखर सम्मेलन: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

एवियन (फ्रांस): जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका और...