हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 50 से ज़्यादा लोगों की मौत, सीएम ने संभाली कमान

Date:

बारिश से सोलन, शिमला, मंडी और हमीरपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर ढाया हुआ है। पिछले 24 घंटे में तेज़ बारिश और भूस्खलन के कारण हुए हादसों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं, जिन्हें ढूंढ़ने की कोशिश जारी हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताते हुए आशंका जताई है कि बारिश से हादसों में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि हमने स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।

राजधानी शिमला में भूस्खलन की दो घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां बारिश के चलते भगवान शिव का एक मंदिर भी ढह गया। यहां नौ लोगों के लापता होने की खबर है और उनकी तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भूस्खलन प्रभावित सुमेर हिल क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया, जहां मंदिर ढह गया है और अधिकारियों को बचाव अभियान तेज करने का निर्देश दिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...