जिला पुलिस अधीक्षक भानुपदा चक्रवर्ती ने कहा है कि पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हालिया हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रैली के दौरान मंगलवार शाम उत्तरी त्रिपुरा जिले के चमटीला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई।
चक्रवर्ती ने कहा कि पास के रोवा बाजार में कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के स्वामित्व वाले तीन घरों और कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।
एपीसीआर(APCR) के मुताबिक़, 16 मस्जिदों में तोड़फोड़ की गई, 3 को हिंसक हिंदुत्ववादी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया; हिंदुत्ववादी भीड़ द्वारा मस्जिदों, घरों और मुस्लिम व्यक्तियों पर हमला करने की कम से कम 27 घटनाओं की पुष्टि की गई, जिनमें 16 घटनाएं शामिल हैं जहां मस्जिदों में तोड़फोड़ की गई।
विपक्षी माकपा ने घटना की निंदा की है। वाम दल ने कहा कि उपद्रवियों का एक समूह राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सक्रिय है और सभी वर्गों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
माकपा ने एक बयान में दुकान मालिकों को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की।
भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ है तो पुलिस को उचित कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।
उधर त्रिपुरा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने राज्य में मुसलमानों पर हो रहे हमलों को लेकर बुधवार को अगरतला पुलिस मुख्यालय में डीजीपी को ज्ञापन सौंपा और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

