नयी दिल्ली, 22 फरवरी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित लोकसभा सदस्य कुंवर दानिश अली ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया X (ट्विटर) के माध्यम से कहा कि वह 24 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा में राहुल गाँधी के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे संसदीय क्षेत्र #Amroha में 24 फ़रवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले श्री @RahulGandhi जी का हार्दिक स्वागत है। अमरोहा की जनता हमेशा देश को जोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी रही है और आपकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’’
बतादें कि सांसद दानिश अली ऐसे समय इस यात्रा में एक बार फिर शामिल होने जा रहे हैं जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है।
वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में भी इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर इसका हिस्सा बने थे।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

