जोश-जोश में ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, खड़ा हो गया विवाद।
रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने बड़ा ऐलान किया है। गुरूवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा में कांतिलाल भूरिया ने ऐलान किया कि जिस शख्स की दो पत्नियां हैं उसे हर साल दो लाख रूपए दिए जाएंगे। सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे जिन्होंने भूरिया के बयान का समर्थन भी किया। कांतिलाल भूरिया के इस एलान के बाद बवाल मच गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार को रतलाम के सैलाना में चुनावी भाषण देते समय एलान किया कि जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, उसे दो लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में सभी महिलाओं के खातों में एक-एक लाख रुपये देने की बात कही है। इस दौरान कांतिलाल भूरिया पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अबकी बार, 400 पार। वो पहले कहते थे एक बार मुझे प्रधानमंत्री बना दो तो मैं दो करोड़ नौजवानों को नौकरी दूंगा। 15-15 लाख खाते में जमा करा दूंगा लेकिन कुछ नहीं दिया।
भूरिया ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर आदिवासी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने आदिवासी परिवार के लोगों को 10 फीट के गड्ढे में गाढ़ दिया। देवास जिले में दो साल की बच्ची को जिंदा गाढ़ दिया। सीधी में आदिवासी भाई पर भाजपा नेता पेशाब कर रहा था, तब वे मौन रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कांतिलाल भूरिया की घोषणा का मंच से समर्थन किया। जीतू पटवारी ने मंच से कहा कि आपके जो भावी सांसद हैं कांतिलाल भूरिया इन्होंने अभी भयंकर घोषणा कर दी। जिसकी दो पत्नियां हैं, उसको दो लाख रूपया दिया जाएगा। बता दें कि रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

